मेरठ में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार…एक फरार – aajtak.in

Feedback
मेरठ में बुधवार तड़के कंकरखेड़ा पुलिस और SWAT टीम की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में गोकशी के मामले में वांछित दो लोग घायल हो गए और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. एक एजेंसी के मुताबिक सर्कल ऑफिसर (दौराला) शिव ठाकुर ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला.
पुलिस के अनुसार संयुक्त टीम जटोली कट के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच कर रही थी, तभी उसने एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया. कार में सवार लोगों ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की और रोके जाने पर पुलिस टीम पर गोली चला दी. पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में जावेद (24) और शाह आलम (27) को गोली लगी. उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
13 सितंबर को हुई थी गोकशी की घटना
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान शोएब उर्फ ​​कादिर उर्फ ​​छोटू के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव में 13 सितंबर को हुई गोकशी की घटना में अपनी संलिप्तता कथित तौर पर स्वीकार कर ली है.
पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई कार, .315 बोर की दो देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, दो खाली कारतूस और गोकशी के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए हैं. पुलिस ने बताया कि कंकरखेड़ा थाने में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. मुठभेड़ से संबंधित कानूनी कार्रवाई चल रही है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News