विकसित भारत क्विज में 30 सितम्बर तक करें प्रतिभाग, National Hindi News – Hindustan

सोनभद्र, संवाददाता। युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने तथा उनके नेतृत्व, नवाचार एवं रचनात्मक विचारों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित विकसित भारत क्विज में जनपद के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की गई है। जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत सोनभद्र ने 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं से इस राष्ट्रीय पहल में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन वर्ष 1995 से प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर किया जाता रहा है। वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा महोत्सव को नया स्वरूप देते हुए विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के रूप में आयोजित किया गया।
इसी क्रम में 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर देने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, नवाचार, रचनात्मक चिंतन एवं समाधान आधारित दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना है। यह प्रश्नोत्तरी 22 भाषाओं में आयोजित की जा रही है। विकसित भारत युवा संवाद पांच चरणों में आयोजित होगा।विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय युवा संवाद के लिए चयनित युवाओं को देश के समक्ष अपने विचार, विजन एवं नवाचार प्रस्तुत करने के साथ ही प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार रखने का अवसर प्राप्त होगा। जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत सोनभद्र ने जनपद के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे 30 सितम्बर, 2026 तक ‘विकसित भारत क्विज’ में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर राष्ट्र निर्माण के इस अभियान से जुड़ें तथा ‘विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News