Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ स्थित शिवपति पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा बुधवार को विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. अरविंद सिंह की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह ने ओजोन परत के निर्माण की रासायनिक प्रक्रिया से छात्र छात्राओं को अवगत कराया। वक्ता राजू प्रजापति ने ओजोन क्षरण से वनस्पतियों पर पड़ने वाले प्रभाव पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किया।प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार सिंह ने ओजोन क्षरण के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव तथा आर्थिक हानि व ओजोन छिद्र के लिए उत्तरदायी कारकों पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने छात्र छात्राओं से आह्वाहन किया कि वे ओजोन क्षरण को बचाने के लिए कम हानिकारक गैसों के उत्सर्जन के साथ वृक्षारोपण करें।
कार्यक्रम में भूगोल विभाग की छात्राएं श्रेया, मीनाक्षी, वैष्णवी एवं काजल आदि ने ओजोन परत के सन्दर्भ में अपने विचार लोगों के बीच साझा किए। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक भूगोल विभाग के सहायक आचार्य इंद्रदेव वर्मा एवं सह संयोजक डॉ. शिष्टपाल सिंह व प्रो. मुकेश कुमार, प्रो. सुशील कुमार, प्रो. अमित सिंह, डॉ. अखिलेश शर्मा, डॉ. राम किशोर सिंह, डॉ. सत्यनारायण दास, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. तुषार रंजन, डॉ. प्रवीण कुमार, देवेंद्र सिंह, शशि शेखर आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play