Ghatsila News: बहरागोड़ा, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरागाडीया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती की बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक सेमौत हो गई। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सहकर्मी शिक्षक उन्हें अंचलाधिकारी के सरकारी वाहन से आनन-फानन में बहरागोड़ा सीएचसी ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शिक्षक अस्पताल पहुंचे और अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा का घेराव कर जमकर विरोध जताया। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पुलिन बिहारी कुईला ने आरोप लगाया कि पिछले 3-4 महीनों से शिक्षकों से लगातार एसआईआर का काम कराया जा रहा है, जिससे उनपर अत्यधिक मानसिक दबाव था। वहीं, दूसरी ओर सीओ राजाराम सिंह मुंडा ने किसी भी प्रकार के दबाव से इनकार करते हुए कहा कि सभी शिक्षक आपसी समन्वय से सामान्य रूप से कार्य कर रहे थे。
शिक्षक संघ ने उपायुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती को ज्ञापन सौंपा, जिसमें ड्यूटी के दौरान शिक्षकों को उचित और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है। घटना के बाद पुरनापानी पंचायत भवन में शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि दी गई और एसआईआर कार्य स्थगित कर दिया गया। मृत शिक्षक अपने पीछे पत्नी कृष्णा माईती और दो बेटियों (लिशा एवं श्रेया) को छोड़ गए हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play