धनबाद। हिन्दी साहित्य के प्रतिष्ठित बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान के लिए चयनित चार साहित्यकारों के नाम की घोषणा हो गई है। इसके तहत 2024 के लिए कहानी में वंदना राग, 2025 के लिए कविता में सविता सिंह, 2026 के लिए कहानी में कमलेश, और 2027 के लिए कविता में अनवर शमीम को यह सम्मान देने की घोषणा की गई है। सम्मान के चयन के लिए निर्णायक मंडल के सदस्य प्रसिद्ध आलोचक डॉ रविभूषण, प्रसिद्ध कवि मदन कश्यप, वरिष्ठ कथाकार हृषीकेश सुलभ, वरिष्ठ कवि रंजीत वर्मा और चर्चित कथाकार संतोष दीक्षित थे। मार्च-2027 में पटना में निर्धारित तिथि को आयोजित कार्यक्रम में सम्मान दिया जाएगा।
प्रेमचंदकालीन साहित्यकार बनारसी प्रसाद भोजपुरी की स्मृति में 1989 से यह सम्मान योजना शुरू हुई है, जिसका उद्देश्य बिहार की संभावनाशील व महत्वपूर्ण रचनाशीलता को सम्मानित करना है। इसके अंतर्गत प्रतिवर्ष कविता या कहानी की किसी एक विधा में उल्लेखनीय योगदान के लिए किसी एक रचनाकार को बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान से सम्मानित किया जाता है, जिसमें प्रशस्ति-पत्र, सम्मान-पत्र, प्रतीक चिह्न के अतिरिक्त 11 हजार रुपए की राशि शामिल हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play