Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। सड़क चौड़ीकरण के लिए चिह्नित जमीन पर ही नगर निगम ने लाइब्रेरी भवन बना दिया। अब यह भवन, लाइब्रेरी शुरू होने से पहले ही टूटेगा। यूयूएसडीए ने निर्माणाधीन भवन में अतिक्रमण चिह्नित कर निशान लगा दिया है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
कठघरिया चौराहे के नजदीक बने कैंप कार्यालय में नगर निगम 10 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी भवन का निर्माण करा रहा है। भवन निर्माण का काम लगभग पूरा होने की स्थिति में है। इसी बीच शहरी विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) की टीम ने सड़क चौड़ीकरण के लिए काम शुरू किया तो भवन अतिक्रमण में पाया गया। टीम ने भवन पर 1.5 मीटर अतिक्रमण का निशान लगा दिया है। यानी प्रस्तावित सड़क पर भवन को आगे बढ़ाकर बना दिया गया। ऐसे में जिस नगर निगम का काम शहर में अतिक्रमण रोकना है, वहीं अतिक्रमण करता हुआ पकड़ा गया।
सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई को देखे बिना निर्माण शुरू कर दिया गया। अब इस भवन के अतिक्रमण वाले हिस्से को तोड़ा जाएगा, जिससे नगर निगम को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम ने बिना जांच-पड़ताल के जल्दबाजी में निर्माण किया है। अगर पहले ही सड़क की पैमाइश करा ली जाती तो यह नौबत नहीं आती। अब निर्माण के बाद तोड़फोड़ से सरकारी धन की बर्बादी होगी।
कठघरिया से ब्लॉक चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव काफी पहले से लंबित है। इसके लिए प्रशासन, लोनिवि और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सड़क को चौड़ा करने के लिए चिह्नीकरण किया था। इसके लिए दो दर्जन से ज्यादा दुकानों में अतिक्रमण को तोड़ा भी गया। अब वहीं नगर निगम की ओर से अतिक्रमण किए जाने पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play