प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पश्चिम बंगाल के सॉल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में विशेष आयोजन किया गया. पीएम मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए भाजपा कार्यालय में उनकी प्रतिमा स्थापित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य भी मौजूद रहे. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सार्वजनिक जीवन तथा देश के विकास में योगदान को याद किया.
LIVE : সল্টলেক বিজেপি কার্যালয়ে প্রধানমন্ত্রী শ্রী নরেন্দ্র মোদীজির জন্মদিন উপলক্ষ্যে বিশেষ অনুষ্ঠানে উপস্থিত আছেন রাজ্য সভাপতি @SamikBJP https://t.co/8QNzdfm2F5
सॉल्टलेक भाजपा कार्यालय में पीएम मोदी की प्रतिमा के साथ आयोजन
सॉल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही. प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उनके लंबे सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और देश के विकास से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया गया.
अमित शाह ने मोदी को बताया त्याग और संकल्प का प्रतीक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि मोदी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है. शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री ने कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर आगे बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण से भरी मोदी की यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है.
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनसेवा को बताया प्रेरक यात्रा
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रीय सेवा और समर्पण का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. नितिन नवीन ने कहा कि राष्ट्र प्रथम के संकल्प से प्रेरित मोदी की यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की प्रेरक गाथा रही है. उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की यात्रा नहीं, बल्कि देशवासियों के उस सामूहिक सपने की भी यात्रा है, जिसे प्रधानमंत्री ने अपने काम और प्रयासों से दिशा दी है.
राजनाथ सिंह बोले- विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा देश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बुनियादी ढांचे, डिजिटल संपर्क, जनकल्याण, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि देश ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास के साथ बढ़ रहा है. राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सुशासन और जनसेवा को देश की विकास यात्रा के केंद्र में रखा है. इससे प्रशासन अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक चेतना और विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान और प्रतिष्ठा मिली है.
आशुतोष प्रताप सिंह ABP न्यूज डिजिटल में कार्यरत हैं. वे न्यूज़ टीम का हिस्सा हैं और राजनीति, खेल, राष्ट्रीय घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर विशेष रूप से लिखते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा है.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के मूल निवासी आशुतोष प्रताप सिंह पिछले करीब 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है. समाचार लेखन के अलावा उन्हें घूमने, नई जगहों को जानने और फोटोग्राफी का विशेष शौक है. राजनीतिक और खेल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसके चलते इन विषयों पर निरंतर लेखन और विश्लेषण करते रहे हैं.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.