TVS मोटर कंपनी ने फेस्टिव सीजन में अपनी सेल्स में इजाफा करने की पूरी तैयारी कर ली है। दरअसल, कंपनी ने इस सीजन के लिए अपनी अपाचे RTR रेंज के लिए अपडेट का एक नया दौर शुरू किया है। अपाचे ने RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 4V में सेफ्टी, कनेक्टिविटी और राइडर कंट्रोल को कवर करने वाले नए फीचर्स को जोड़ा है। अपडेटेड टॉप-स्पेक कॉन्फिगरेशन आज से भारत में TVS डीलरशिप पर उपलब्ध हैं। अपाचे RTR 160 के नए डुअल चैनल ABS और TCS वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,27,990 रुपए से शुरू होती है।
TVS अपाचे RTR 160 को अब TCS वैरिएंट के साथ एक नया डुअल चैनल ABS मिलता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,27,990 रुपए है। डुअल-चैनल ABS के अलावा, मोटरसाइकिल में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हजार्ड लैंप और LED टर्न सिग्नल लैंप मिलते हैं। ये चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जिसमें रेड एलॉय व्हील के साथ मैट ब्लैक, रेड एलॉय व्हील के साथ पर्ल व्हाइट, आर्कटिक टील और ग्रेनाइट ग्रे शामिल है।
अपाचे RTR 160 4V को अधिक टेक्नोलॉजी-ऑरिएंटेड अपडेट मिलता है। इसके नए TFT विद मैप मिररिंग वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,41,440 रुपए है। नया TFT डिस्प्ले गूगल मैप मिररिंग को सपोर्ट करता है। TVS ने पैनिक ब्रेक अलर्ट और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा है। कलर ऑप्शन में शैंपेन गोल्ड एलॉय व्हील के साथ आर्कटिक टील, मैट ब्लैक, रेसिंग रेड और मरीन ब्लू शामिल हैं।
अपाचे RTR 200 4V को फ्रंट एडजस्टेबल USD सस्पेंशन के साथ एक जरूरी हार्डवेयर अपग्रेड किया है। इसमें गूगल मैप मिररिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट और टाइप-सी चार्जिंग के साथ TFT डिस्प्ले भी मिलता है। अपडेटेड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,49,990 रुपए है। ग्राहक रेड एलॉय व्हील्स के साथ सेपांग ब्लू, आर्मरी ग्रीन, रेसिंग रेड और मैट ब्लैक में से चुन सकते हैं।
TVS का कहना है कि अपाचे RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 4V के मौजूदा टॉप-स्पेक वैरिएंट इन नए कॉन्फ़िगरेशन में बदल जाएंगे। लेटेस्ट अपडेट में पावरट्रेन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसके बजाय, TVS ने ऐसे इक्युपमेंट जोड़ने पर ध्यान दिया है जो हाई वैरिएंट को अलग करते हैं। खास तौर से RTR 160 4V पर कनेक्टिविटी और RTR 200 4वी पर एडजस्टेबल सस्पेंशन मिलता है।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play