Ramayana: ‘जय जय राम’ के लिए अरिजीत ने दिए 200 टेक! भक्ति में ऐसे डूबे कि भूल गए सब कुछ – AajTak

Feedback
रणबीर कपूर और यश स्टारर मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है और अब इसका पहला गाना ‘जय जय राम’ भी लोगों के बीच चर्चा में है. गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज हुए इस भक्ति से भरे गाने में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रहे हैं.
लेकिन इस गाने से जुड़ा अब एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे कि अरिजीत सिंह आखिर अरिजीत सिंह क्यों हैं.
‘जय जय राम’ के लिए अरिजीत ने दिए करीब 200 टेक
मिली जानकारी के मुताबिक, अरिजीत सिंह ने ‘जय जय राम’ रिकॉर्ड करते हुए करीब 200 टेक दिए. खास बात यह थी कि वह सिर्फ गाना रिकॉर्ड करने के लिए टेक पर टेक नहीं दे रहे थे, बल्कि हर बार उस भक्ति और भावना को और गहराई से महसूस करने की कोशिश कर रहे थे.
पिंकविला की मानें तो अरिजीत इस गाने की भक्ति में पूरी तरह डूब गए थे. हर टेक के साथ वह गाने के इमोशन को तलाशते रहे. आलम ये था कि उन्हें खुद नहीं लग रहा था कि इसे कब रोकना है. आखिरकार एक ऐसा वक्त आया, जब अरिजीत ने गाने की टेक्निकल बारीकियों के बारे में सोचना ही छोड़ दिया और पूरी तरह भावना के हवाले खुद को कर दिया.
जिस गाने को सुनकर दर्शकों को भक्ति का एहसास हो रहा है, उसके पीछे सिंगर ने भी उसी भावना में खुद को पूरी तरह झोंक दिया.
अरिजीत-श्रेया की आवाज में गूंजा ‘जय जय राम’
‘जय जय राम’ को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. इस भव्य भक्ति गीत को एआर रहमान ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं. गाने में रणबीर कपूर को भगवान राम और साई पल्लवी को माता सीता के रूप में देखकर फैंस पहले ही काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म की दुनिया की पहली झलक के तौर पर भी यह गाना काफी अहम माना जा रहा है.
और अब अरिजीत के 200 टेक वाली बात सामने आने के बाद इस गाने को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है. हालांकि अरिजीत रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं. अपने साइन किए सभी प्रोजेक्ट्स को खत्म कर वो ब्रेक ले लेंगे.
दिवाली पर होगा ‘रामायण’ का बड़ा धमाका
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी. पहला पार्ट 6 नवंबर 2026, यानी दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगा. दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा.
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. वहीं यश राजा रावण के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखाई देंगे. फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
‘रामायण’ के बाद रणबीर के पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट
रणबीर कपूर के पास सिर्फ ‘रामायण’ ही नहीं है. वह संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.
फिलहाल निगाहें ‘रामायण’ पर हैं. फिल्म रिलीज होने में अभी वक्त है, लेकिन ‘जय जय राम’ और अरिजीत सिंह के करीब 200 टेक वाली कहानी ने रिलीज से पहले ही इस फिल्म का माहौल और गर्म कर दिया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News