हत्यारोपी बहन मिशकीन को आजीवन कैद – Hindustan

सगे बहनोई सलीम से अवैध संबंधों में बाधक बन रही बड़ी बहन परवीन की हत्या के मामले में अपर जिला जज प्रथम विजेंद्र त्रिपाठी की कोर्ट ने आरोपी मिशकीन को सश्रम आजीवन कारावास की कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने हत्यारोपी छोटी बहन मिशकीन पर बीस हजार का जुर्माना भी लगाया है। सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी मृतका के पति सलीम की मौत हो गई थी। एडीजीसी क्राइम सुनील पाण्डेय ने बताया कि थाना भोजीपुरा क्षेत्र के मूसापुर की परवीन का निकाह सलीम खां निवासी ग्राम भानडांडी थाना जहानाबाद, पीलीभीत के साथ हुआ था। बाद में परवीन के छह बच्चे हुए थे।

परवीन का शौहर सलीम अक्सर सुसराल आता जाता था। इसी दौरान सलीम के अवैध संबंध सगी छोटी साली मुश्कीन से हो गए थे। परवीन मायके आयी हुई थी। 18 जून 2011 की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे मिश्कीन बड़ी बहन परवीन को खेतों की तरह ले गई। मिशकीन ने बहनोई सलीम के साथ मिलकर लोहे की सरिया और चाकू से परवीन की हत्या कर दी। वारदात के बाद मिशकीन ने घर आकर बताया कि चार बदमाश बड़ी बहन परवीन को उठाकर ले गए हैं। तलाश करने पर परवीन का शव गन्ने के खेत में मिला। मृतका परवीन के भाई महबूब खां ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ थाना भोजीपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।विवेचना में बहनोई सलीम से अवैध संबंधों में बहन परवीन के बाधक बनने पर बहनोई सलीम के साथ मिलकर मिशकीन द्वारा हत्या करने का खुलासा हुआ था। पूछताछ पर बताया कि सलीम ने चाकू से बहन मिशकीन ने लोहे की सरिया से परवीन पर हमला करना बताया था। पुलिस ने सलीम से आलाकत्ल चाकू और मिशकीन से आलाकत्ल सरिया बरामद की थी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News