अगर आप ऐसी सीरीज देखना चाहते हैं, जिसकी कहानी शुरू होने के बाद आपको बार-बार आगे क्या होगा, यह जानने की इच्छा होती रहे, तो ‘समांतर’ देख सकते हैं। इस सीरीज की कहानी काफी अलग है। इसमें एक दिलचस्प सवाल उठाया गया है—क्या इंसान अपनी किस्मत बदल सकता है या फिर उसकी जिंदगी पहले से किसी और के रास्ते पर चल रही होती है? कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं। छोटे एपिसोड होने की वजह से इसे वीकेंड पर आसानी से देखा जा सकता है।
इस सीरीज का नाम है ‘समांतर’। यह मशहूर मराठी लेखक सुहास शिरवलकर के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है और ओटीटी पर हिंदी में है। इसमें कुमार महाजन नाम के एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जिंदगी लगातार परेशानियों से घिरी हुई है। पैसे की कमी और बार-बार मिल रही नाकामी से परेशान कुमार की जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है, जब एक ज्योतिषी उसे बताता है कि उसकी हथेली की रेखाएं और किस्मत 33 साल पहले रह चुके एक शख्स सुदर्शन चक्रपाणि से बिल्कुल मिलती हैं।
इसके बाद कुमार, चक्रपाणि के बारे में जानने की कोशिश शुरू करता है। उसे लगता है कि अगर वह चक्रपाणि की जिंदगी के बारे में सब कुछ जान ले, तो शायद उसे अपने भविष्य का भी अंदाजा हो सकता है। लेकिन इसी तलाश में उसकी जिंदगी में एक के बाद एक रहस्य सामने आने लगते हैं।
इस सीरीज में स्वप्निल जोशी ने कुमार महाजन, नीतीश भारद्वाज ने सुदर्शन चक्रपाणि और तेजस्विनी पंडित ने नीमा का किरदार निभाया है।
पहले सीजन की कहानी का कॉन्सेप्ट काफी अलग है। चक्रपाणि की पुरानी डायरियों के जरिए अपने भविष्य के बारे में जानने की कुमार की कोशिश कहानी में लगातार उत्सुकता बनाए रखती है। कुछ जगहों पर कहानी की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर लगती है, लेकिन सीजन का अंत ऐसा मोड़ लेकर आता है, जो आपको तुरंत अगला सीजन देखने के लिए मजबूर करता है।
दूसरे सीजन में कहानी और ज्यादा गहरी हो जाती है। सई ताम्हणकर की एंट्री के बाद कहानी में कई नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। पहले सीजन में उठे कई सवालों को आगे बढ़ाया जाता है और कहानी कुमार के साथ-साथ चक्रपाणि की जिंदगी के कई और राज सामने लाती है।
इस सीरीज की कास्टिंग भी खास है। भारतीय टीवी पर भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर मशहूर हुए नीतीश भारद्वाज और स्वप्निल जोशी इस सीरीज में एक-दूसरे से जुड़े किरदारों में नजर आते हैं। नीतीश भारद्वाज ने बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था, जबकि स्वप्निल जोशी रामानंद सागर की ‘श्री कृष्णा’ में श्रीकृष्ण बने थे।
‘समांतर’ के दो सीजन हैं और दोनों में 9-9 एपिसोड हैं। अगर आप वीकेंड पर कोई ऐसी सीरीज देखना चाहते हैं, जिसमें किस्मत, भविष्य और इंसान के फैसलों को एक साथ जोड़ा गया हो, तो इसे अपनी लिस्ट में रख सकते हैं। यह सीरीज MX Player पर उपलब्ध है।
कुल मिलाकर, ‘समांतर’ उन दर्शकों के लिए है जिन्हें ऐसी कहानियां पसंद आती हैं, जिनमें हर एपिसोड के बाद मन में यही सवाल रहता है कि अब आगे क्या होगा।
वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play