PM मोदी के इस मिशन में शामिल होगा न्यूजीलैंड, बर्थडे पर बोला- हम भी उनके… – ABP News

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 साल पूरे होने के मौके पर न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता और उनकी कार्य-कुशलता की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि इस दौरान न सिर्फ भारतीय अर्थव्यवस्था में बल्कि भारत और भारतीयों की बढ़ती संपन्नता में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है.
आईएएनएस से बातचीत में मैक्ले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लोगों की शिक्षा पर ध्यान देना, दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले हर साल ज्यादा विश्वविद्यालय बनाना और बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर निवेश करना काफी अहम है.
प्रधानमंत्री मोदी के मिशन में हम भी शामिल 
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वह 2035 तक किसानों और उत्पादकों की कमाई 50 प्रतिशत बढ़ाना चाहते हैं. मुझे लगता है कि हम भी उनके इस मिशन में शामिल हो रहे हैं.” मैक्ले ने कहा कि न्यूजीलैंड में कई तरह की एडवांस टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें उनका देश भारत में भी लाना चाहता है और भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है. उन्होंने कहा कि इसका मकसद भारत में किसानों की कमाई बढ़ाने में मदद करना है, ठीक वैसे ही जैसे न्यूजीलैंड में किया गया है.
प्रधानमंत्री मोदी 7 अक्टूबर को बिना किसी रुकावट के पब्लिक सर्व‍िस में 25 साल पूरे करेंगे. उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. मैक्ले ने आगे कहा कि न्यूजीलैंड पहले भी भारत के साथ कई क्षेत्रों में बातचीत कर चुका है और कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं. अब दोनों देशों के बीच व्यापार के क्षेत्र में भी समझौता हुआ है.
रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में न्यूजीलैंड करेगा भारत का सहयोग 
उन्होंने आईएएनएस से कहा, “ऊर्जा सुरक्षा बेहद अहम है. खास तौर पर रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिन पर हम मिलकर काम कर सकते हैं. जाहिर है, अब दोनों देशों के रिश्ते इससे भी आगे बढ़ चुके हैं. हमने सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौते किए हैं. हमारी सेनाएं भी मिलकर सकारात्मक तरीके से काम करेंगी.”
मैक्ले ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता सिर्फ एक शुरुआत है. न्यूजीलैंड सरकार भारत के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करने के लिए आगे और कोशिशें करना, ज्यादा ध्यान देना और निवेश बढ़ाना चाहती है.
उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में जल्द चुनाव होने वाले हैं. चुनाव खत्म होने के बाद उन्हें उम्मीद है कि वह इस साल के अंत से पहले भारत का दौरा कर पाएंगे.
इनपुट: IANS 
धर्मेंद्र बैरागी हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में हिन्दी डिजिटल पत्रकारिता पर  शोध कर रहे हैं. इनके रुचि के विषय साहित्य, राजनीति एवं खेल आदि है. वर्तमान में एबीपी न्यूज में इंटर्न के रूप में कार्यरत हैं. संपर्क करें- dharmendradasbairagi13@gmail.com
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News