Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत जिले के सभी 2811 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक खिचड़ी का प्रदर्शन, स्थानीय व्यंजन एवं भोजन सामग्री की प्रदर्शनी, बच्चों को ग्राम/स्थानीय स्तर पर तैयार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा भोजन एवं पोषण पर चर्चा जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। मौके पर आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों ने गाना गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा बच्चों एवं उनके अभिभावकों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से तैयार पौष्टिक एवं संतुलित भोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही समुदाय के लोगों को बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए विविधतापूर्ण एवं पोषक आहार अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में पलासी परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत सुखसैना के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 116 पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पलासी श्री सदानंद दास तथा महिला पर्यवेक्षिका श्वेता कुमारी एवं रीता कुमारी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सुखसैना की मुखिया शाहीन परवीन ने भी भाग लिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play