महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में संतोषजनक वृद्धि, पीएलआई की धनराशि को मानदेय में शामिल करने समेत कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। संघ की जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बाल विकास एवं पोषण योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप मानदेय नहीं मिल रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि शासन की ओर से जारी आदेश के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में 750 रुपये की वृद्धि की गई है।
वहीं, पीएलआई के रूप में कार्यकर्ताओं को 2500 रुपये की धनराशि दी जा रही है। संघ ने पीएलआई की राशि को मानदेय में शामिल करते हुए न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय निर्धारित करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रैकर के संचालन में आ रही तकनीकी दिक्कतों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने पोषण ट्रैकर को जीपीएस के बिना पूर्व की व्यवस्था के अनुसार संचालित कराने की मांग की। साथ ही सेवानिवृत्ति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पांच लाख और सहायिकाओं को ढाई लाख रुपये की ग्रेच्युटी तथा पेंशन निर्धारित करने की मांग की।इस दौरान जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष बीना सिंह, शहर अध्यक्ष सुनीता चौरसिया, मीना गुप्ता, रेनू जायसवाल, कुसुम यादव, विमला देवी, साधना सिंह, पूनम और रीता गुप्ता समेत महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play