नई दिल्ली, एजेंसी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और यूएई के राष्ट्रपति नाहयान ने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में लगातार सहयोग और समन्वय बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के नए उपायों पर भी चर्चा की, जिसमें ऊर्जा, रक्षा, प्रौद्योगिकी, निवेश और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र शामिल हैं। यूएई के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘मुझे फोन करने और जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए मैं यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभारी हूं। हमने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की तथा क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’
बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर चर्चा की तथा क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में लगातार सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यूएई के राष्ट्रपति ने भारत की सफल ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में यूएई के युवराज शेख खालिद की भागीदारी और भारत की अध्यक्षता में ठोस नतीजे हासिल करने में यूएई के सहयोग और साझेदारी की सराहना की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play