सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बमुरीपुर में विकसित भारत और स्वच्छ भारत विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपने विचार लिखे। महिला कल्याण एवं शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को विभागीय योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, आपात सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला पावर लाइन 1090 और एंबुलेंस सेवा 108 की जानकारी दी गई। जिला मिशन समन्वयक सपना देवी और अनूप कुमार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा।
इसका उद्देश्य विभागीय योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ बच्चों और आमजन को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play