वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के अटल इन्क्यूबेशन केंद्र और प्रबंध शास्त्र संस्थान की तरफ से शुक्रवार को स्वतंत्रता भवन सभागार में ‘भारत नवाचार महासम्मेलन 2.0’ का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष के दो दिवसीय महासम्मेलन की मुख्य थीम ‘विचारों से प्रभाव तक : नवाचार को राष्ट्र निर्माण में परिवर्तित करना’ है। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान एआईसी बीएचयू में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन भी किया गया। प्रबंध संस्थान के निदेशक प्रो. आशीष बाजपेयी ने स्वागत संबोधन दिया। प्रो. पीवी राजीव ने अटल इनक्यूबेशन सेंटर का परिचय प्रस्तुत किया।
भारत नवाचार महासम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. राजकिरण प्रभाकर ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जो संस्थानों, निवेशकों, उद्यमियों और विद्यार्थियों को एक साथ लाकर ज्ञान एवं बाजार की वास्तविकताओं के बीच की खाई को पाटता है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने उद्यमियों, मेंटरों, निवेशकों और संस्थानों को जोड़ने में अटल इन्क्यूबेशन केंद्र के योगदान की सराहना की। उन्होंने युवाओं से असफलता के भय को दूर कर उद्यमिता को अपनाने का आह्वान किया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के संयुक्त निदेशक एलबीएस यादव ने मजबूत सरकारी सहयोग के साथ ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने का आह्वान किया, जो रोजगार मांगने वालों की अपेक्षा अधिक रोजगार प्रदाताओं को तैयार करे। सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिकी विभाग के सलाहकार रविशंकर पांडेय ने मेंटरशिप और उभरते उद्यमियों के लिए प्रभावी मंचों के माध्यम से प्रदेश के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play