सोनपुर मंडल में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत शुक्रवार को अधिकारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मीटिंग हॉल में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
डीआरएम की देखरेख में हुई प्रतियोगिता
प्रतियोगिता का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन और अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सुमन कुमार तांती की देखरेख में किया गया।
क्विज में अधिकारियों से राजभाषा हिंदी से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे गए। प्रतिभागियों ने सवालों के जवाब देकर अपने हिंदी ज्ञान का प्रदर्शन किया।
हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने की पहल
रेलवे के अनुसार, हिंदी पखवाड़े के दौरान राजभाषा के प्रचार-प्रसार और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
हिंदी क्विज के माध्यम से अधिकारियों और रेलकर्मियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ भारत सरकार की राजभाषा नीति के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यालयी काम में हिंदी के इस्तेमाल पर जोर
सोनपुर मंडल की ओर से कहा गया कि कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का सही और अधिकाधिक इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य रेलकर्मियों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करना है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.