सेवा संकल्प में बच्चे बताएंगे मेरे सपनों का भारत, 7 अक्टूबर तक चलेगा अभियान – Hindustan

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे अब चित्रों और शब्दों के जरिए अपने सपनों के भारत की तस्वीर पेश करेंगे। ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ के तहत ‘मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र’ थीम पर जिले के स्कूलों से लेकर जिला स्तर तक चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने तिथिवार कार्यक्रम जारी कर सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, विद्यालयों और संबंधित संसाधन केंद्रों को प्रतियोगिताएं निर्धारित समय पर कराने का निर्देश दिया है। अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा 5 से 8 तथा भाषण प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के बीच कराई जाएगी। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को सेवा कार्यों, विकसित भारत की संकल्पना और देश के भविष्य को लेकर अपनी कल्पनाओं को रचनात्मक ढंग से सामने रखने का अवसर देना है।
चित्रकला प्रतियोगिता का पहला चरण 26 सितंबर को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में होगा। विद्यालय स्तर पर निर्धारित थीम पर प्रतियोगिता के बाद प्राथमिक और मध्य विद्यालय स्तर से तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी की सूचना 27 सितंबर तक संबंधित सीआरसी को देनी होगी। दूसरे और तीसरे स्थान के विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद 28 सितंबर को सीआरसी स्तर पर प्रतियोगिता होगी। यहां से चयनित विद्यार्थियों में से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले की सूचना 29 सितंबर तक बीआरसी को भेजी जाएगी। द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सीआरसी स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। 30 सितंबर को प्रखंड स्तर पर सीआरसी से चयनित विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसके बाद 3 अक्टूबर को जिला स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रखंड स्तर से चयनित विद्यार्थी भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी केंद्रीय पुस्तकालय, मनिहारी मोड़, कटिहार में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
भाषण प्रतियोगिता का विद्यालय स्तर का आयोजन 3 अक्टूबर को होगा। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी निर्धारित थीम पर अपनी बात रखेंगे। विद्यालय स्तर से प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों की सूचना 4 अक्टूबर तक सीआरसी को देनी होगी। दूसरे और तीसरे स्थान के विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। 5 अक्टूबर को सीआरसी स्तर, 6 अक्टूबर को प्रखंड स्तर और 7 अक्टूबर को जिला स्तर पर भाषण प्रतियोगिता होगी। जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रखंड से चयनित विद्यार्थी भाग लेंगे। जिला स्तर से चयनित विद्यार्थी आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। राज्य स्तर पर कार्यक्रम 10 अक्टूबर को बापू सभागार में प्रस्तावित है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने सभी बीईओ, प्रधानाध्यापक, प्राचार्य, सीआरसी और बीआरसी को निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रतियोगिताएं कराने और प्रतिभागियों की सूची समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
वर्जन
सेवा ही संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा और विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय निर्धारित तिथियों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित करें। विद्यालय से जिला स्तर तक चयनित प्रतिभागियों की सूची समय पर उपलब्ध कराना भी अनिवार्य है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग लेकर सेवा, विकसित भारत और अपने सपनों के भारत की कल्पना को सामने रखें।
राहुल चन्द्र चौधरी, डीईओ, कटिहार
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News