ट्रंप का बड़ा एक्शन! CNN, MSNBC और Politico को व्हाइट हाउस से किया बैन – AajTak

Feedback
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वे CNN, MSNBC और Politico को व्हाइट हाउस से बैन कर रहे हैं. ट्रंप के मुताबिक, इन मीडिया संस्थानों की कवरेज उनके पक्ष में नहीं थी. उन्होंने यह भी धमकी दी कि आगे आने वाले समय में दूसरे मीडिया आउटलेट्स पर भी ऐसी रोक लगाई जा सकती है.  
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा. उन्होंने लिखा, “मैं CNN, MSNBC और Politico को व्हाइट हाउस से बैन कर रहा हूं क्योंकि वे लगातार ‘फेक न्यूज़’ की रिपोर्टिंग कर रहे हैं.”
#WATCH | US President Donald Trump reacts to his announcement banning CNN, MSNOW, and Politico from the White House.

He says, “…Our country has to have honest news… You need a fair press and an honest press… You know how fake their reporting is. It’s one-sided. It’s never… https://t.co/p8m3auPZcH pic.twitter.com/OXGzJo57Cm
उनकी रिपोर्टिंग फर्जी होती है: अमेरिकी राष्ट्रपति
इस फैसले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमारे देश को सच्ची खबरें चाहिए. हमें निष्पक्ष और ईमानदार प्रेस की जरूरत है. आप जानते हैं कि उनकी रिपोर्टिंग कितनी फर्जी होती है. यह एकतरफा होती है.”
यह भी पढ़ें: अमेरिका में मिड-टर्म चुनाव के मतदान शुरू, नवंबर में तय होगा ट्रंप का भविष्य 
ट्रंप लंबे समय से ऐसी न्यूज़ कवरेज से नाराज़ रहे हैं जो उन्हें अपने खिलाफ लगती है. यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप प्रशासन ने ऐसा फैसला लिया हो, पहले भी वे ऐसे फैसले ले चुके हैं. 
कई बार वे पत्रकारों और मीडिया संस्थानों पर सोशल मीडिया के जरिए भी निशाना साध चुके हैं. दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने The New York Times, The Wall Street Journal और BBC समेत कई मीडिया संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की है. इन मामलों को लेकर मीडियो और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े सवाल भी लगातार उठते रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News