मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को एक दिवसीय उज्जैन दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे शहर पहुंचेंगे। दौरे में धार्मिक कार्यक्रम, औद्योगिक यूनिट का उद्घाटन और युवा धर्म संसद का समापन शामिल है।
होटल अंजुश्री में प्राकट्य उत्सव में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे इंदौर रोड स्थित होटल अंजुश्री पहुंचेंगे। यहां पूज्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के प्राकट्य उत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे संतों का आशीर्वाद भी लेंगे।
विक्रम उद्योगपुरी में API यूनिट का उद्घाटन
मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे विक्रम उद्योगपुरी पहुंचेंगे। यहां जेके लाइफकेयर सेंटर्स की अत्याधुनिक API मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। नई यूनिट से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।
शाम को युवा धर्म संसद के समापन में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री शाम 4 बजे युवा धर्म संसद के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में देश-प्रदेश से आए युवाओं की भागीदारी रहेगी। मुख्यमंत्री युवाओं को संबोधित करेंगे और धर्म, संस्कृति व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.