मोहनलालगंज में नहर में मिले तांगा चालक के शव का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। उसकी प्रेमिका ने अपने …और पढ़ें
ई-रिक्शा डाले में लादकर फेंका गया था शव, पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी,
मोहनलालगंज में तांगा चालक के शव का पुलिस ने किया राजफाश
प्रेमिका ने अवैध संबंधों के विरोध पर की थी हत्या
प्रेमिका, दो साथी और नाबालिग बेटा पुलिस हिरासत में
संवाद सूत्र, मोहनलालगंज। भावाखेड़ा में नहर में लकड़ी के बक्से में शव मिलने का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। मृतक तांगा चालक था। उसकी प्रेमिका ने अपने दो साथियों और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को संरक्षण में लिया है। मोहनलालगंज के भावाखेड़ा में हाईवे किनारे मदारीखेड़ा जाने वाले मार्ग पर नहर में बुधवार को लकड़ी के एक बक्से में 40 वर्षीय युवक का शव
मिला था।
पुलिस ने हाईवे पर लगे 180 सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस को ई-रिक्शा डाला दिखाई दिया, जिसके नंबर के आधार पर पुलिस ने शव की पहचान दुबग्गा निवासी तांगा चालक रामकिशोर के रूप में की। पुलिस ने मृतक की पहली पत्नी कविता देवी की तहरीर पर सूफिया बानो सहित अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि रामकिशोर चार साल से अपनी पत्नी को छोड़कर प्रेमिका सूफिया बानो निवासी कटरा मोहल्ला थाना बिजनौर के साथ रह रहा था। सूफिया ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि दो साल पहले उन्होंने शादी कर ली थी। इस बीच रामकिशोर को उसके और मुन्ना के अवैध संबंधों के बारे में जानकारी हो गई, जिसका चलते आए दिन वह विरोध करता था। इसीलिए उन्होंने रामकिशोर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
सोमवार की देर उसने प्रेमी मुन्ना निवासी दुबग्गा व बालागंज निवासी इकबाल को फोन करके बुलाया। इसके बाद सोते समय चाकू से वार करके राम किशोर की हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए उन्होंने हत्या के बाद फर्श की लिपाई कर दी।
यह भी पढ़ें- उफ ये इश्क… 70 की उम्र में 32 की गर्लफ्रेंड, ‘दादाजी’ की यंग फ्रेंड से दादी परेशान; ठोंक दिया पुलिस केस
यह भी पढ़ें- UP Roadways में कंडक्टर की भर्ती में बड़ा बदलाव, आउटसोर्स खत्म, अब सीधे लिए जाएंगे परिचालक
सूफिया बानो ने अपने 16 साल के बेटे और प्रेमी की मदद से शव लकड़ी के चार फीट चौड़े और चार फीट लंबे व गहरे बक्से में रखकर बिस्तर के नीचे छुपा दिया। पकड़े जाने के डर से दिनभर शव को घर में रखे रहे। इसके बाद देर रात बक्से को ई-रिक्शे पर लादकर मोहनलालगंज लाकर नहर में
फेंक दिया। पुलिस ने सूफिया, इकबाल और मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। सोफिया के नाबालिग बेटे को संरक्षण में ले लिया। आरोपितों के पास से ई-रिक्शा, चाकू बरामद किया।