दैनिक जीवन में हिन्दी के अधिक से अधिक प्रयोग पर जोर दिया गया – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | दल्लीराजहरा
शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय में हिन्दी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कविता सिंह ने हिन्दी के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक बताया। प्राध्यापक डॉ. प्रवीण गुप्ता ने हिन्दी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में इसके अधिक से अधिक प्रयोग पर जोर दिया। वहीं प्राध्यापक किशोर पटेल ने वर्तमान संदर्भ में हिन्दी को कम महत्व दिए जाने पर चिंता व्यक्त की। ​एमए हिन्दी की छात्रा महिमा एवं प्रियंका ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यूजीसी नेट हिन्दी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर प्रीति को महाविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एमए हिन्दी के पूर्व विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। ​मंच संचालन छात्रा सीमा ने व आभार प्रदर्शन प्राध्यापक डॉ. कमल कुमार बोदले द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में राकेश कोठारी, राजेश ठाकुर, अनिता ठाकुर, ओमेश्वरी मंडावी, कांति नेताम, दिनेश माखीजा, डॉ. देवदत्त शर्मा, शिकलेश नरेटी, मोहन निषाद, महावीर जैन, योगेश साहू, डिगेन्द्र बघेल, माधुरी देवांगन सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News