अलीगढ़ के इंडिया बार में दबंगों का तांडव, पुलिस के सामने स्टाफ पर लाठी-डंडों से हमला – dispute over forced entry into india bar near gandhi park bus stand at midnight police detain several individual aligarh news in hindi – Jagran

Aligarh News: अलीगढ़ के गांधीपार्क बस स्टैंड के पास इंडिया बार में शुक्रवार रात कुछ दबंगों ने जबरन घुसने की …और पढ़ें
Aligarh News: गांधीपार्क बस स्टैंड के पास इंडिया बार में आधी रात जबरन घुसने को लेकर विवाद।
इंडिया बार में दबंगों ने जबरन घुसने का प्रयास किया
स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड पर लाठी-डंडों से हमला किया गया
पुलिस की मौजूदगी में भी दबंगों का हंगामा जारी रहा
जारगण संवाददाता, अलीगढ़। Aligarh News: गांधीपार्क बस स्टैंड के पास स्थित इंडिया बार में शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे जबरन घुसने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने बार में प्रवेश करने की कोशिश की। स्टाफ के मना करने पर आरोपितों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने पहुंचे होटल स्टाफ पर भी लाठी-डंडों से हमला किया गया।
बताया गया है कि इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस की गाड़ी के सामने भी आरोपितों ने हंगामा जारी रखा। होटल स्टाफ ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि दबंग पुलिस के सामने भी मारपीट और हुड़दंग करते रहे। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हंगामा करने वाले कई लोगों को थाने ले गई।
यह भी पढ़ें- उफ ये इश्क… 70 की उम्र में 32 की गर्लफ्रेंड, ‘दादाजी’ की यंग फ्रेंड से दादी परेशान; ठोंक दिया पुलिस केस
यह भी पढ़ें- UP Roadways में कंडक्टर की भर्ती में बड़ा बदलाव, आउटसोर्स खत्म, अब सीधे लिए जाएंगे परिचालक

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News