महाराष्ट्र के परली में आवारा कुत्ते की दहशत, एक दिन में 47 लोगों को काटा… बच्चे-बुजुर्ग घायल, 19 गंभीर – AajTak

Feedback
महाराष्ट्र के बीड जिले का परली शहर… आम दिनों की तरह लोग अपने काम से घर से बाहर निकले थे. लेकिन एक आवारा कुत्ते ने ऐसा हमला किया कि देखते ही देखते कई लोग अस्पताल पहुंच गए. एक ही दिन में करीब 47 लोगों को कुत्ते ने काट लिया. इनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. कुत्ते के हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. लोग अब रास्ते पर निकलने से भी डर रहे हैं. 
कुत्ते के काटने के बाद घायलों को तुरंत परली के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के साथ एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया गया. परली के वैद्यकीय अधीक्षक अरुण गुट्टे ने बताया कि एक ही दिन में 47 लोगों को आवारा कुत्ते ने काटा था. इनमें 19 लोगों को गंभीर चोटें आई थीं. 
गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबाजोगाई के सरकारी अस्पताल SRTR भेजा गया. घटना के बाद तीसरे दिन भी कुत्ते के काटने के मामले सामने आते रहे. वैद्यकीय अधीक्षक के मुताबिक, सोनपेठ में भी कुछ लोगों को कुत्ते ने काटा और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
beed parli stray dog bites 47 people 19 seriously injured residents demand action
हमले में घायल एक पीड़ित ने बताया कि वह रास्ते से जा रहा था, तभी कुत्ता आया और उसके पैर और हाथ में काट लिया. उसके मुताबिक, उसके आसपास ही कुत्ते ने कई और लोगों को निशाना बनाया. घायल शख्स ने सवाल उठाया कि अगर छोटे बच्चों को कुत्ते ने काट लिया और किसी बच्चे को गंभीर नुकसान हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 18 महीने के बच्चे पर टूट पड़ा आवारा कुत्ता… गाल का मांस नोच डाला, CCTV में कैद हुई घटना
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर परिषद के खिलाफ नाराजगी भी है. उनका कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या पहले से बनी हुई है, लेकिन इस तरह की घटना के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं दिख रही.
मनसे के परली शहर अध्यक्ष वैजनाथ कलसकर ने नगर परिषद प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिस कुत्ते ने लोगों को काटा है, उसे तुरंत पकड़कर कांजी हाउस भेजा जाना चाहिए. साथ ही शहर में घूम रहे दूसरे आवारा जानवरों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. कलसकर ने यह भी सवाल उठाया कि अगर पहले आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाया गया था तो अब इतनी बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते कहां से आ गए.
beed parli stray dog bites 47 people 19 seriously injured residents demand action
एक ही दिन में 47 लोगों के कुत्ते के काटने की जानकारी सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों की मांग है कि जिस कुत्ते ने हमला किया, उसे जल्द पकड़ा जाए और शहर में आवारा कुत्तों को लेकर ठोस व्यवस्था की जाए.
फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल लोगों को अंबाजोगाई के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है. परली में हुई इस घटना ने एक बार फिर आवारा कुत्तों से जुड़े खतरे और नगर निकायों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News