7000mAh बैटरी और 48MP कैमरे वाला नया 5G फोन भारत में लॉन्च, कीमत 15,999 रुपये; MediaTek प्रोसेसर भी – Jagran

Ai+ ने अपने टीजर्स के बाद ऑफिशियली नया स्मार्टफोन Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। आइए देखते हैं इसके फीचर्स।
Ai+ Nova 2 Power 5G को लॉन्च कर दिया गया है। 
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Ai+ ने टीजर्स के बाद आखिरकार अपनी Nova 2 सीरीज में कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Nova 2 Power 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसमें पंच-होल के अंदर 13MP कैमरे के साथ 6.75-इंच का HD+ 120Hz LCD डिस्प्ले दिया गया है और ये 8GB तक रैम के साथ Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है।
ये फोन Android 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS पर चलता है। इसमें 48MP का रियर कैमरा और 8MP का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग मिली है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Ai+ Nova 2 Power 5G ब्लू फ्यूजन, ब्लू गोल्ड फ्यूजन, डीप पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और ओशन ग्रीन कलर्स में आता है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,699 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री Flipkart पर 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
लॉन्च ऑफर के हिस्से के रूप में Ai+ Nova 2 Power 5G शुरुआती कीमत 15,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: 6,000mAh और 50MP कैमरा वाला नया फोन भारत में लॉन्च, कीमत 13,999; 120Hz डिस्प्ले भी

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News