करीम सिटी कॉलेज के मानगो कैंपस स्थित हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। इस आयोजन में निबंध, भाषण, स्वरचित कविता वाचन तथा पोस्टर मेकिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. मोहम्मद ज़कारिया तथा मुख्य वक्ता डॉ. सुभाष चंद्र गुप्त ने हिंदी के सामाजिक, सांस्कृतिक और तकनीकी महत्व पर अपने विचार साझा किए। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़ और कैंपस प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज़ आलम ने विद्यार्थियों को हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अधिकाधिक अपनाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. फ़िरोज़ आलम के संचालन और मोहम्मद फ़ैज़ान द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह आयोजन संपन्न हुआ।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play