Muzaffarpur News: कुत्ते से बचने में बोलेरो पलटी, चार लोग जख्मी – Hindustan

Muzaffarpur News: करजा, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के मधुबन के समीप बाईपास पर शनिवार की सुबह कुत्ते से बचने में बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बोलेरो पर सुधा डेयरी के प्रोजेक्ट मैनेजर का बोर्ड लगा हुआ है। हादसे में बोलेरो सवार चार लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि बोलेरो पर कांटी के मिर्जापुर निवासी मो. मोइम के परिवार के लोग सवार थे। सभी लोग पांवरोटी लाने के लिए चमरुआ गए थे। लौटने के दौरान मधुबन के समीप अचानक सड़क पर कुत्ते आ गए। उससे बचने में बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कांटी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर करजा पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News