साहिबगंज। जिला पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के सफल संचालन एवं निर्धारित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 18 सितंबर को डीडीसी सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में शनिवार को यहां बैठक हुई। बैठक में अभियान के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता के प्रति आमजनों में जागरुकता बढ़ाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली। सभी ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने, दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने, सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा नहीं फैलाने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
अधिकारियों ने बताया कि ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ की थीम पर किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देना तथा स्वच्छता संबंधी व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play