धनबाद। धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम की कक्षा छह की छात्रा दिव्यांशी सिंह ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर विद्यालय एवं धनबाद का नाम गौरवान्वित किया है। दिव्यांशी का चयन यूआईपीएम बायथल/ट्रायथल/लेजर रन विश्व चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में किया गया है। यह विश्व चैंपियनशिप 26 अक्तूबर से 1 नवंबर 2026 तक पुर्तगाल में आयोजित की जाएगी। दिव्यांशी बायथल अंडर/13 श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। दिव्यांशी का चयन सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। एक ही समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होना उसकी प्रतिभा, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
शिक्षा विकास ट्रस्ट के चेयरमैन कैलाश प्रसाद अग्रवाल समेत अन्य ने खुशी जताई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play