Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। देश के हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सेवा में दिन-रात तत्पर रहने वाले चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मी, स्वच्छता कर्मी, आशा, एम्बुलेंस चालक जैसे कर्मी बधाई के पात्र हैं। ऐसे कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए भाजपा ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की है। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा संकल्प महा अभियान के क्रम में रविवार को बहेड़ी सीएचसी में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए कही। इसके तहत सांसद ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉक्टर, नर्स, एम्बुलेंस चालक, आशा, ममता व सफाई कर्मियों को पाग एवं अंग वस्त्र से सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया।
सांसद ने प्रभारी तथा अन्य चिकित्सकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया तथा अस्पताल परिसर में लगाई झाड़ू लगाई।सेवा पखवाड़ा के तहत अस्पताल परिसर में एक पेड़ मां के नाम पर फलदार पौधे लगते हुए सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि ग्लोबल वर्मिंग से बचाव तथा धार्मिक महत्ता को ध्यान में रखकर हर नागरिक को पौधरोपण के लिए जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण, टीबी रोगितों को निक्षय पोषण किट व जरूरतमन्दों को चश्मा वितरण किया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक तथा विभिन्न कर्मियों के साथ स्थानीय मंडल अध्यक्ष महेश सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सरिता देवी, ममता देवी, अजय ठाकुर आदि थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play