मॉनसून की वापसी बड़े विनाश के साथ हो सकती है। खबर है कि उत्तरी अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो सोमवार को और मजबूत हो सकता है। हालांकि, यह चक्रवाती तूफान अर्नब में तब्दील होगा या नहीं, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि इसका असर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हो सकता है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आधिकारिक अलर्ट घोषित किया जाना बाकी है। अगर ऐसा होता है, तो अर्नब साल का पहला चक्रवाती तूफान होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौसम जानकारों ने दावा किया है कि दबाव का क्षेत्र अभी उत्तरी अंडमान सागर और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसकी दिशा पश्चिम और उत्तर पश्चिम है। संभावनाएं जताई जा रहीं हैं कि यह सोमवार को पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। साथ ही बुधवार सुबह यह पश्चिम-उत्तर पश्चिमी दिशा में बढ़ सकता है और बंगाल की खाड़ी के मध्य और उत्तरी क्षेत्र में पहुंच सकता है।
संघवाद प्रतिदिन ने अलीपुर मौसम विभाग दफ्तर के हवाले लिखा कि पश्चिम बंगाल पर चक्रवात अर्नब का असर हो सकता है। साथ ही इसका असर शुक्रवार तक रहने के आसार हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दबाव का क्षेत्र उत्तर आंध्र प्रदेश के तट और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बंगाल में सोमवार को कम बारिश हो सकती है, लेकिन मंगलवार को इसमें इजाफा दर्ज किया जा सकता है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार से तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है और बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज और तेज हवा भी चल सकती है, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच ने के आसार हैं। माना जा रहा है कि इनका असर दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर में होगा। वहीं, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिम मिदनापुर, पश्चिम वर्धमान, बीरभूम, मुर्शीदाबाद, पुरुलिया और झारग्राम में तेज बारिश के आसार हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को उत्तर बंगाल में कम बारिश के आसार हैं। मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार औऱ गुरुवार को जलपाईगुड़ी और दार्जीलिंग में तेज बारिश हो सकती है। शुक्रवार को जलपाईगुड़ी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावनाएं हैं। शनिवार को लिए दार्जीलिंग, कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी और उत्तर दिनाजपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम जानकार अब तक यह पता नहीं लगा सके हैं कि अगर चक्रवात अर्नब में दबाव बदलता है, तो इसका असर कितना भारी हो सकता है। स्कायमेट की 18 सितंबर की रिपोर्ट में बताया गया था कि आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल संभावित चक्रवात के दायरे में आ सकते हैं। साथ ही यह भी कहा गया था कि तय नहीं है कि इन राज्यों पर इसका व्यापक असर होगा की।
इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि मॉनसून की वापसी शुरू हो गई है और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से यह लौटने लगा है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 25 से 28 सितंबर के बीच महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश के आसार है। विदर्भ और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश होने की उम्मीद है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है।
खास बात है कि तय समय से देरी से एंट्री करने वाले मॉनसून ने वापसी में भी देरी की है और 17 के बजाए 19 सितंबर को वापसी की प्रक्रिया शुरू मानी जा रही है।
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play