देवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाने के एक गांव में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले की सोमवार को महिला थाने की पुलिस और तकनीकी टीम ने जांच की। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित और उसके परिवार वाले घर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपित का एक रिश्तेदार पहुंच वाला है, जिससे परिवार को खतरा है। इधर, थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि महिला पुलिस और तकनीकी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को खेलने के दौरान बच्ची के साथ 45 वर्षीय युवक ने झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया था।
परिजनों की मदद से पीड़िता को मेडिकल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में बच्ची की मां ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play