उदयपुर में डिप्टी मेयर के लिए आज घमासान: भाजपा में नाम पर फंसा पेंच, कांग्रेस से मेघवाल रेस में; 10 बजे से … – Dainik Bhaskar

उदयपुर नगर निगम में मेयर चुनाव के बाद आज (मंगलवार) डिप्टी मेयर पद के लिए अहम दिन है। निर्वाचन विभाग के तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 11 से 12 बजे तक जांच होगी।
मेयर पद पर बंपर जीत दर्ज करने वाली भाजपा में डिप्टी मेयर के नाम को लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक सस्पेंस बना हुआ है। उदयपुर में नगर निगम चुनाव के बीच सुबह 8 बजे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दिनेश भट‌्ट के नाम पर लगभग सहमति बन गई है। हालांकि अभी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।
जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ ने बताया कि डिप्टी मेयर के लिए पार्षदों के फीडबैक और वरिष्ठ नेताओं की रायशुमारी पर फाइनल तीन नाम जयपुर भेज दिए गए हैं। कुछ देर में वहां से औपचारिक घोषणा होगी।
इससे पहले कविता जोशी और पंकज बोराणा के नामों पर मंथन चल रहा था।
यदि भाजपा और कांग्रेस दोनों ओर से प्रत्याशी मैदान में उतरते हैं, तो दोपहर में मतदान और तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी सुबह 10:30 से 11:00 बजे के बीच अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे।
दिनेश भट्ट का पलड़ा भारी
भट्ट के लिए शहर विधायक ताराचंद जैन, सतीश पूनिया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला लगातार पैरवी कर रहे हैं। सोमवार शाम तक की रेस में उनका नाम सबसे आगे था।
प्रदेशाध्यक्ष की पसंद: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ अपने रिश्तेदार पंकज बोराणा के नाम के लिए अड़े हुए हैं। उनका अनुभव नहीं होना उनके लिए कमजोरी बन सकता है।
तीसरा धड़ा: पार्टी का एक धड़ा कविता जोशी के नाम की पैरवी करवा रहा है।
कांग्रेस से लक्ष्मीनारायण मेघवाल बन सकते हैं चेहरा
दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से लक्ष्मीनारायण मेघवाल को डिप्टी मेयर का प्रत्याशी बनाया जा सकता है। कांग्रेस खेमे में भाजपा की खींचतान पर नजर रखी जा रही है ताकि उसी रणनीति के अनुसार घेराबंदी की जा सके।

Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News