धनबाद, विशेष संवाददाता। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में बीसीसीएल मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रों में 14 से 28 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को डीएवी कोयला नगर में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता करायी गई। दो वर्गों में प्रतियोगिता हुई। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9, 10 के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक दीप-प्रज्वलन तथा छायावाद की सुप्रसिद्ध कवयित्री स्व. महादेवी वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और उनकी जीवनी का वाचन से हुई।
डीएवी कोयला नगर के छात्र प्रणव भारद्वाज ने कृष्ण की चेतावानी कविता का पाठ किया। इसके उपरांत प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में धनबाद के 10 से अधिक विद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हिंदी के प्रति अपनी अभिरुचि, ज्ञान, प्रतिभा और भाषा कौशल का परिचय दिया।बीसीसीएल की आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ। पखवाड़े का समापन 28 सितंबर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ हिंदी में उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में डीएवी की प्राचार्य डीसी बनर्जी, वरीय अधिकारी (मानव संसाधन/राजभाषा) बीसीसीएल, सुमेधा भारती सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा राजभाषा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play