Aaj Ki Taaza Khabar 20 July: डॉ. एस. जयशंकर ने आज पनामा के विदेश मंत्री से मुलाकात की – News24 Hindi

Written By Varsha Sikri
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July: संसद का मॉनसून सत्र आज से बेहद हंगामेदार माहौल में शुरू हो रहा है. एक तरफ केंद्र सरकार इस सत्र के दौरान 6 महत्वपूर्ण विधेयक सदन के पटल पर रखने और उन्हें पास कराने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ विपक्ष ने नीट (NEET) पेपर लीक और राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार को घेरने का पूरा प्लान बना लिया है. सत्र की औपचारिक शुरुआत से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन के ऐतिहासिक ‘हंस द्वार’ पर मीडिया को संबोधित कर सकते हैं.

आज दिनभर इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

  • अमित शाह पेश करेंगे अहम संशोधन विधेयक: गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश करेंगे. इसके जरिए राष्ट्रीय प्रतीकों के अनादर पर सख्त नियमों का प्रावधान है.
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला पहुंचेगा कोर्ट: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गठित SIT ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंप दी है, जिस पर आज अदालत में अहम सुनवाई होनी है.
  • दिल्ली में सुरक्षा सख्त, सीजेपी का संसद मार्च: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज संसद मार्च के ऐलान को देखते हुए पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील कर दी गई है और सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं.
  • सुखबीर सिंह बादल की SIT के सामने पेशी: पंजाब के बहबल कलां फायरिंग मामले के सिलसिले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के समक्ष पेश होंगे.
  • सोनम वांगचुक मामले में सुनवाई: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभव है.
  • संसदीय कमेटियों की बैठक: दोपहर 1:05 बजे संसद परिसर के सेमिनार रूम 2 में राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक होगी, जिसमें सत्र के कामकाज की रणनीति तय की जाएगी.
  • ‘अभ्यास पिच ब्लैक 2026’ का आगाज: भारतीय वायुसेना के घातक राफेल लड़ाकू विमान 20 जुलाई से ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में बहुराष्ट्रीय ‘अभ्यास पिच ब्लैक 2026’ में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे.

विपक्ष के सख्त तेवरों और सरकार के विधायी एजेंडे के बीच इस बार संसद के मॉनसून सत्र में जोरदार बहस और तकरार देखने को मिल सकती है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News