Orai News: कालपी। संवाददाता कालपी तहसील सभागार में लेखपालों की साप्ताहिक बैठक आयोजित कर राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई। अध्यक्षता उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने की। उन्होंने लेखपालों को खरीफ फसल की पड़ताल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस, राजस्व वादों व लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।मंगलवार को तहसील सभागार कालपी में लेखपालों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने की। बैठक में राजस्व कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।एसडीएम ने कहा कि वर्तमान में खरीफ फसल की पड़ताल का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है।
सभी लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर फसल का स्थलीय सत्यापन करें और विवरण को इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर सही व समयबद्ध तरीके से दर्ज करें। उन्होंने चेतावनी दी कि पड़ताल में किसी प्रकार की लापरवाही या गलत सूचना दर्ज होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।इसके अलावा एसडीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जन शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न की जाए। मौके पर जाकर सत्यापन के बाद गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर आईजीआरएस की लगातार निगरानी हो रही है, इसलिए सभी गंभीरता बरतें। लंबित राजस्व वादों को भी समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। कहा कि जिन मामलों में रिपोर्ट लगनी है, उसे शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। बैठक में तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू राजपूत, राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर, प्रमोद दुबे सहित लेखपाल शिव मंगल पाठक, जितेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह निरंजन, योगेश कुमार, एसके महान, छविनाथ सिंह, धीरज पुरवार आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play