Muzaffarpur News: जर्जर सड़क का विधायक ने लिया जायजा – Hindustan

Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। कमलपुरा बैंक चौक से फतेहाबाद जाने वाली जर्जर सड़क का मंगलवार को पारू विधायक शंकर प्रसाद ने निरीक्षण किया। उनके साथ ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता धीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता धनजंय कुमार सक्सेना एवं जेई जगत राय भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे, टूटे हिस्सों और आवागमन में हो रही परेशानी की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। अभियंताओं की टीम ने बताया कि उक्त सड़क का सर्वे से लेकर स्टीमेट व टीएस हो चुका है और टेंडर प्रोसेस चला गया है।

मुखिया ललन कुमार दास, समाजसेवी हितन बैठा, विधानचंद्र यादव, मो. जहांगीर, विकास कुमार सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News