धनबाद। राजभाषा पखवाड़ा 2026 के तहत मंगलवार को धनबाद स्टेशन में एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें धनबाद स्टेशन के कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में राजभाषा संबंधी प्रावधानों के बारे में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया एवं कार्यालयों में राजभाषा एवं हिन्दी में कार्य के बारे में बताया गया। कर्मचारियों ने राजभाषा हिन्दी में अपना अधिकाधिक कार्य करने के लिए राजभाषा संकल्प लिया। कार्यशाला का संचालन राजभाषा अधिकारी टी केरकेट्टा और वरिष्ठ अनुवादक संजय कुमार वर्मा ने किया। कार्यशाला में स्टेशन के कर्मचारियों के साथ-साथ धनबाद स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार, राजू कुमार, उमेश कुमार पाठक, राजकिशोर प्रसाद, रशीद खान, प्रियंका सिन्हा व स्टेशन मास्टर आदि उपस्थित थे।
कार्यशाला में भारत दान भूषण मुर्मू, उमा शंकर आदि ने अहम भूमिका निभाई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play