Bareily News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पंचायत द्वारा समझौता कराने का मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है। किशोरी के मेडिकल और बयान की कार्रवाई की जा रही है। शीशगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने 16 सितंबर गांव के ही नरेंद्र पर अपनी नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाने में लिखित शिकायत दी थी। मां का आरोप था कि उसकी बेटी पिछले कुछ समय से परेशान रहती थी। पूछने पर बेटी ने बताया कि नरेंद्र उर्फ छोटे उसे डराता-धमकाता था। वह उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था।
मां ने आरोपी के पिता से शिकायत की तो पिता-पुत्र ने उसे डराया-धमकाया और शिकायत करने पर इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। मगर आरोपी के जेल जाने के डर से गांव के लोगों की मदद से पंचायत बुलाई और शादी करने की बात पर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। यहां तक कि टीका और गोद भराई भी कर दी। यह मामला मीडिया में सुर्खियां बना तो शीशगढ़ पुलिस हरकत में आई और मंगलवार को आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। बयान के आधार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play