'जो भी रेप करे, उसे उसी दिन मार देना चाहिए….', जमुई कांड पर बोले बाहुबली अनंत सिंह – AajTak

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने जमुई में नाबालिग लड़की से बदसलूकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति इस तरह का काम करता है, उसे उसी दिन मार देना चाहिए. जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने की कार्रवाई को अनंत सिंह ने जरूरी बताया. उन्होंने कहा, “जो भी रेप करेगा, उसका एनकाउंटर होगा.”
दरअसल, जमुई में बाइक से जा रहे नाबालिग लड़के और लड़की से दुर्व्यवहार और लड़की से बैड टच मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव की पुलिस से मुठभेड़ हुई. इस दौरान उसके पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए जमुई अस्पताल पहुंचाया. बिहार पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने भी मुठभेड़ की पुष्टि की है.
इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी हरेराम यादव को भी गिरफ्तार किया है. उसके पैर में चोट लगने और पैर टूटने की सूचना है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मामले में फरार आरोपियों की तलाश और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच भी जारी है.
पहले तीन युवकों को किया गया था गिरफ्तार
इससे पहले प्रेमी जोड़े से छेड़छाड़ के मामले में जमुई पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिथलेश, प्रमोद और गोलू के रूप में हुई है. पुलिस इस मामले में आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.
नंदन यादव के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद जमुई की घटना को लेकर बिहार की सियासत भी गर्म हो गई है. इसी बीच अनंत सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है. वहीं, पुलिस की ओर से मामले में की जा रही कार्रवाई और जांच आगे जारी है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News