Ara News: पीरो/तरारी, संवाद सूत्र। तरारी प्रखंड की भकुरा पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुखिया शांति देवी ने की। विशेष ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य आवास प्लस सर्वे 2024 के तहत जोड़े गए नए पात्र लाभुकों की सूची का सार्वजनिक एवं पारदर्शी तरीके से अनुमोदन करना था। पंचायत सचिव मनोज कुमार ने पंचायत के विभिन्न वार्डों से चयनित एवं सर्वे में शामिल नए लाभुकों के नामों की सूची को उपस्थित जनता के समक्ष पढ़कर सुनाया। सूची के वाचन के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति दी और नये लाभुकों के नामों को औपचारिक रूप से अनुमोदित कर दिया।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाना प्राथमिकता है। मौके पर मुख्य रूप से वार्ड सदस्य रमेश साह, मीठू साहू, अविनाश कुमार, निजामुद्दीन अंसारी, रामप्रवेश सिंह, विकास कुमार सिंह, प्रमोद सिंह सहित पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play