चंदवारा निज प्रतिनिधि भारत के गौरवशाली संस्थान, सैनिक स्कूल तिलैया में पिछले पांच दिनों से चल रहे अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल ग्रुप डी 2026 का समापन बुधवार को भव्यहुआ। पिछले छह दिनों से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में ग्रुप डी के आठ सैनिक स्कूलों के लगभग 300 सैन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि, भारतीय थल सेना के वरिष्ठ अधिकारी सह प्राचार्य कर्नल एस मोहनराव आर को प्रतिस्पर्धी सैन्य दलों द्वारा सलामी दी गई।
मुख्य अतिथि ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल ग्रुप डी 2026 के समापन की उद्घोषणा की व सभी अतिथि टीमों को संबोधित करते हुए नवयुवाओं के प्रतिभाग-प्रदर्शन और पराक्रम की प्रशंसा की। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ अध्यापक मनोरंजन पाठक, अतिथि गण व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि सात-दिवसीय इस चैंपियनशिप में, विभिन्न आयु वर्ग और श्रेणियों की अनेक स्पर्धाओं में, समग्रतः सैनिक स्कूल तिलैया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप कब्जा कर अपना परचम लहराया है। वहीं सैनिक स्कूल गोपालगंज व सैनिक स्कूल पुरुलिया ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर अधिकार करके अपनी दावेदारी स्पष्ट की है, जबकि व्यक्तिगत प्रदर्शन में लगभग सभी प्रतिभागी सैन्य दलों का प्रदर्शन अप्रत्याशित रूप से बहुत सशक्त दिखा और व्यक्तिगत श्रेणियों में अनेक युवा सैन्य-छात्र पुरस्कृत व सम्मानित किये गए।
इस प्रतिस्पर्धा में विजयी सैनिक स्कूलों और सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी सैन्य-छात्रों का विवरण इस प्रकार हैं।
वॉलीबाल बालक वर्ग में प्रथम सैनिक स्कूल गोपालगंज, द्वितीय सैनिक स्कूल तिलैया व तृतीय सैनिक स्कूल नालंदा रहे। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी कैडेट हर्ष रंजन, सैनिक स्कूल गोपालगंज रहे। वहीं बास्केटबॉल बालक वर्ग में प्रथम सैनिक स्कूल तिलैया, द्वितीय सैनिक स्कूल गोपालगंज व तृतीय सुंदरीदेवी सरस्वती विद्या मंदिर बिहार रहे। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी कैडेट सत्यम सैनिक स्कूल तिलैया रहे। बास्केटबॉल वरिष्ठ बालिका वर्ग में प्रथम सैनिक स्कूल नालंदा, द्वितीय सैनिक स्कूल पुरुलिया व तृतीय सैनिक स्कूल तिलैया रहे। जबकि सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी कैडेट अंशिका सैनिक स्कूल नालंदा रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play