जल्दी बोल, सुबह पनवेल…; कमेंट पर भड़के प्रोफेसर, स्टेज पर स्टूडेंट का कॉलर पकड़ दी धमकी – Hindustan

अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी में छात्रों के एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के प्रमुख प्रोफेसर डॉ हिमांशु के पटेल उर्फ एचके पटेल ने एक छात्र को स्टेज पर बुलाया, उसका कॉलर पकड़ा और धमकी दी कि अगर उसने विश्वविद्यालय के किसी भी शिक्षक का अपमान किया तो उसे हमेशा के लिए निकाल दिया जाएगा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

बताया जा रहा है कि घटना टेक्नोफोरा 2026 कार्यक्रम के दौरान हुई। यह कार्यक्रम 18 से 20 सितंबर के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के छात्रों ने आयोजित किया था। इसमें स्टैंड-अप कॉमेडियन रजत सूद का शो भी शामिल था। कार्यक्रम के एक हिस्से में प्रोफेसर पटेल स्टेज पर माइक लेकर बोल रहे थे। तभी दर्शकों में बैठे एक छात्र ने फिल्म गोलमाल 3 का मशहूर डायलॉग चिल्ला दिया कि ‘जल्दी बोलो, हमें कल सुबह पनवेल के लिए निकलना है।’

इस कमेंट के बाद माहौल ही बदल गया। पहले प्रोफेसर ने छात्र की तरफ इशारा किया और उसे स्टेज पर बुलाया। छात्र स्टेज पर पहुंचा तो प्रोफेसर ने उससे पूछा कि वह क्या बोल रहा था। इसके बाद उन्होंने छात्र का कॉलर पकड़ लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रोफेसर गुस्से में छात्र को पकड़े हुए कह रहे हैं कि मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं। जिस दिन तुमने निरमा यूनिवर्सिटी कैंपस के किसी भी फैकल्टी मेंबर का अपमान करने की हिम्मत की, तुम हमेशा के लिए चले जाओगे।

प्रोफेसर का मतलब साफ था। अगर कोई छात्र विश्वविद्यालय के किसी भी शिक्षक की बेइज्जती करेगा, तो वे किसी भी हद तक जा सकते हैं और उस छात्र को विश्वविद्यालय से हमेशा के लिए निकाल सकते हैं। ये सब कुछ कैमरा के सामने, सैकड़ों छात्रों की मौजूदगी में हुआ। बताया जा रहा है कि घटना को देखकर छात्र हैरान रह गए। कुछ देर बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद छात्र संगठन सक्रिय हो गया। एनएसयूआई नेता वेदांतसिंह तोमर ने प्रोफेसर से संपर्क किया। उनके मुताबिक, प्रोफेसर ने घटना को सही ठहराया और कहा कि यह विश्वविद्यालय का आंतरिक मामला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रोफेसर पटेल ने इस मसले पर कुछ भी बोलने से साफ-साफ मना कर दिया।

वहीं, एनएसयूआई ने इस घटना को गंभीर बताया है। संगठन का कहना है कि शिक्षक का यह व्यवहार छात्रों के साथ सही नहीं है। उन्होंने निरमा यूनिवर्सिटी कैंपस में विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय इस मामले की जांच करे और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करे।

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News