Entertainment News LIVE: 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का लुक हुआ आउट, नए पोस्टर में ग्लैमरस दिखीं एक्ट्रेस – hindi.news24online.com

Edited By Himani sharma
मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (Pic Credit- Instagram/AI)
Entertainment News LIVE Update in Hindi: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का न्यू लुक रिवील हो गया है. एक्ट्रेस के लुक ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. नए पोस्टर में आलिया भट्ट काफी ग्लैमरस लग रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये लुक काफी वायरल हो रहा है. इस लुक में एक्ट्रेस एक डांसर के रूप में दिखाई दे रही हैं. इस पोस्टर को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया है.

अनुपम खेर ने गोविंदा के विवाद पर तोड़ी चुप्पी

गोविंदा की डेटिंग अफवाहों और पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक की खबरों पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने रिएक्ट किया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा कि मैं गोविंदा का बहुत बड़ा फैन हूं. वो बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. एक्टिंग और डांसिंग में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता. लेकिन आपको अपनी निजी जीवन या अपनी आदतों को पूरे जीवन पर हावी नहीं होने देना चाहिए. हर किसी की जिंदगी में दुख-तकलीफें आती हैं. मुझे लगता है कि वो भी अपने आस-पास के माहौल से परेशान हो गए हैं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है वो इससे निपट लेंगे. मैं प्रार्थना करता हूं कि वो एक बार फिर से उठें और जितना काम अभी कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा काम करें.
टीवी एक्ट्रेस रुहानिका धवन आज अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं. टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. इस दौरान उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया. वहीं अब रुहानिका धवन रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही हैं. इस शो में रुहानिका कई बड़े सितारों से कंपीट कर रही हैं.
‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं इसकी ऑक्यूपेंसी 49.3% रही. ओपनिंग डे पर फिल्म के शोज 9,732 रहे. वहीं प्री-रिलीज में फिल्म ने 11.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. प्री-रिलीज और ओपनिंग डे के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने अब तक 46.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 54.90 करोड़ है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 74.90 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News