Jamshedpur News: जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के जमशेदपुर स्थित कोटेड स्टील प्लांट को 20वें सीआईआई ईस्टर्न रीजन सेफ्टी, हेल्थ एंड एनवायरनमेंट (एसएचई) एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025-26 में सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह न्यू टाउन, कोलकाता स्थित बिस्वा बांग्ला एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित हुआ। कंपनी की ओर से पुरस्कार विशाल पांडे, एजीएम-एसएचई, समरेश कुमार और विनय वर्मा ने प्राप्त किया। कंपनी को लार्ज-स्केल मैन्युफैक्चरिंग श्रेणी में सुरक्षा प्रक्रियाओं और सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों में उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार मिला।सीआईआई की ओर से आयोजित पुरस्कारों में विभिन्न उद्योगों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संबंधी बेहतर कार्यप्रणालियों को मान्यता दी गई। इस वर्ष 90 से अधिक कंपनियों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया।टाटा
स्टील कलर्स को ह्यूमन-मशीन इंटरफेस (एचएमआई) सेफ्टी, लाइन सेफगार्डिंग, इंटरलॉकिंग सिस्टम, डिजिटलाइजेशन और सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों से जुड़ी पहलों के लिए सम्मान मिला। इन उपायों का उद्देश्य मशीनों के अनपेक्षित संचालन को रोकने और कार्यस्थल पर सुरक्षा जोखिम कम करना है।कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रवीण वी थंपी ने कहा कि यह सम्मान टीम की सुरक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने सुरक्षा मानकों को लगातार मजबूत करने और जीरो हार्म के लक्ष्य की दिशा में प्रयास जारी रखने की बात कही।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play