Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपार्ट प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल तिलडीहा में स्थायी पुलिस कैंप स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तिलडीहा में वर्षभर श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन होता है। विशेष अवसरों और पर्व-त्योहारों के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थायी पुलिस कैंप की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में स्थायी पुलिस कैंप रहने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ असामाजिक तत्वों पर भी निगरानी रखी जा सकेगी। किसी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचने में सुविधा होगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारियों से तिलडीहा में स्थायी पुलिस कैंप स्थापित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पर्यटन एवं धार्मिक महत्व को देखते हुए यहां नियमित पुलिस व्यवस्था से सुरक्षा का भरोसा और मजबूत होगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play