Bareily News: बरेली। लगातार बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए मेयर डा. उमेश गौतम ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत नगर निगम के अधिकारियों के साथ शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मेयर रेजीडेंसी गार्डन, संजय नगर, हजियापुर, मॉडल टाउन, डीडीपुरम, डेलापीर, राजेंद्रनगर, जनकपुरी समेत कई जलभराव वाले इलाकों में पहुंचे। उन्होंने मौके पर जलनिकासी की स्थिति देखी और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पानी निकालने के निर्देश दिए। मेयर ने कई स्थानों पर घुटनों तक भरे पानी में पैदल चलकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जलभराव की स्थिति और पानी निकालने के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली। मेयर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लोगों को जलभराव से जल्द से जल्द राहत दिलाई जाए। मेयर ने जलकल और निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार संपवेल चलाए जाएं। जहां संपवेल से पर्याप्त जलनिकासी नहीं हो रही है, वहां तत्काल सुपर शाकर और अतिरिक्त मोटर पंप लगाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था लगातार सक्रिय रखी जाए।
मेयर ने जलभराव वाले क्षेत्रों में तब तक निरीक्षण जारी रखा, जब तक जलनिकासी के लिए सुपर शाकर और मोटर पंप मौके पर नहीं लगा दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मशीनरी को मौके पर सक्रिय रखने के साथ पानी की निकासी की लगातार निगरानी की जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान मेयर ने शहर में लगे संपवेल पंपों की स्थिति भी देखी। उन्होंने पंपों के संचालन और उनकी क्षमता की जानकारी अधिकारियों से ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संपवेल और पंपिंग सिस्टम पूरी क्षमता से संचालित किए जाएं और किसी भी तकनीकी खराबी को तत्काल दूर कराया जाए। मेयर ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पंप और मशीनरी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में जलनिकासी को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन और रोजमर्रा के काम में परेशानी न हो।
शहरवासियों से अपील है कि धैर्य बनाए रखें और जलभराव वाले स्थानों पर अनावश्यक आवागमन से बचें। जलभराव की सूचना नगर निगम तक पहुंचाएं, ताकि मौके पर तत्काल पंप और अन्य संसाधन भेजकर जलनिकासी कराई जा सके।
डा. उमेश गौतम, मेयर
लगातार बारिश के बाद नगर निगम का निर्माण विभाग जर्जर भवनों को लेकर सक्रिय हो गया है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक कर ऐसे भवनों को चिह्नित कर उन्हें खाली कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, एक्सईएन राजीव कुमार राठी और सहायक अभियंता मुकेश शाक्य मौजूद रहे। अधिकारियों को जर्जर भवनों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play