Entertainment News: मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म – News24 Hindi

Edited By Himani sharma
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स
Entertainment News in Hindi: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी का लुक काफी वायरल हो रहा है. फैंस के बीच अब इस फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट तेज हो गई है. हालांकि मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है. मनोज बाजपेयी की ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म से मनोज बाजपेयी एक बार फिर ऑडियंस को एंटरटेनमेंट करते नजर आ रहे हैं.

‘दृश्यम 3’ का अब तक का कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.45 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 31.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शोज 4,668 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 68.60 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 79.62 करोड़ रहा. इसके साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में 170.32 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: Drishyam 3 ने छठे दिन भी करोड़ों में छापे नोट, ‘चांद मेरा दिल’ का भी जान लें हाल
अनन्या पांडे और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 18% रही. वहीं फिल्म के शोज 4,119 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 15.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 18.16 करोड़ है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 20.81 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में हमारे साथ बने रहिए…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News