अशोकनगर | शहर के प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में शनिवार को रविंद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा हिंदी ओलंपियाड का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मातृभाषा के प्रति रुचि जगाना और उनके व्याकरण व भाषा कौशल को निखारना रहा।
ओलंपियाड में केंद्र के विभिन्न ट्रेड्स के लगभग 70 से 80 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान छात्रों के हिंदी ज्ञान, शब्दावली और व्याकरण की बारीकियों को परखा गया। भाषा से ही पहचान कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति की असली पहचान है। दैनिक जीवन में इसके सही व अधिकाधिक प्रयोग से ही भाषा समृद्ध होगी। आरएनटीयू के समन्वयकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी भाषाई क्षमता आंकने का बेहतर प्लेटफॉर्म मिलता है। परीक्षा को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.